Search

August 24, 2026 10:34 am

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान को मजबूती, वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम से लौटने पर नेताओं ने दी बधाई।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम, दावोस और यूनाइटेड किंगडम में झारखंड की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और विकास की अपार संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रांची लौटने पर उन्हें क्षेत्रीय और राजनीतिक नेतृत्व द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर पाकुड़ की विधायक श्रीमती निसात आलम और झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम उपस्थित थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की और शीघ्र समाधान की मांग की।
विधायक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए जनहित सर्वोपरि है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिबद्धता से राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होगी। इस दौरान क्षेत्रीय विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से बातचीत हुई। नेताओं ने मुख्यमंत्री को आगामी योजनाओं में समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

img 20260129 wa0044745209591620349132
img 20260129 wa00436732408403306506635

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!