Search

March 29, 2026 8:54 am

20 वर्षों की सेवा के बाद हरि शरण चौबे को भावभीनी विदाई, बीआरसी महेशपुर में सम्मान समारोह।

इकबाल हुसैन

Also Read: E-paper 04-02-2026

महेशपुर | पाकुड/ प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) महेशपुर में कार्यरत प्रखंड साधन सेवी हरि शरण चौबे के सम्मान में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह बीआरसी परिसर में आयोजित हुआ, जहां सहकर्मियों ने उनके 20 वर्षों की सेवा को याद किया।
हरि शरण चौबे ने अगस्त 2005 से जनवरी 2026 तक शिक्षा विभाग में सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ शैक्षणिक कार्यों को जिम्मेदारी से निभाया, बल्कि चुनाव कार्य, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा सहित अन्य विभागीय दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए चौबे ने कहा कि पाकुड़ जिले को पिछड़े जिले की श्रेणी से निकालकर विकास की अग्रिम पंक्ति में लाने में विभागीय टीम के साथ उनका भी योगदान रहा है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर बीआरसी परिवार की ओर से उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी, पूर्व बीईईओ मिलन कुमार घोष, बीपीओ श्याम ठाकुर, अपना जी सहित प्रखंड के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर