Search

February 11, 2026 1:34 pm

नगरपालिका चुनाव निष्पक्ष कराने पर प्रशासन का फोकस, व्यय प्रेक्षक का हुआ स्वागत

पाकुड़: नगरपालिका आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार और उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने व्यय प्रेक्षक सुनील कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं। इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर कड़ी नजर रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा के भीतर और नियमों के अनुरूप व्यय सुनिश्चित कराने में व्यय प्रेक्षक की भूमिका बेहद अहम होती है।
उपायुक्त ने भरोसा जताया कि व्यय प्रेक्षक के मार्गदर्शन और सतत निगरानी में नगरपालिका चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

img 20260130 wa00344516424287616230005
img 20260130 wa00313100322959942026224

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर