पाकुड़िया: ग्राम आंगरगाड़िया के युवा झामुमो कार्यकर्ता दामोदर राय के पिताजी का शुक्रवार को निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में झामुमो केंद्रीय कमेटी की सदस्य उपासना मरांडी मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुँचीं। उपासना ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को धैर्य बनाए रखने की शक्ति दें। मौके पर कई झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के साथ दुख साझा किया। उल्लेखनीय है कि झामुमो परिवार ने इस कठिन समय में मृतक के परिजनों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।







