Search

October 6, 2026 4:47 pm

शैक्षणिक भ्रमण पर नेतरहाट रवाना हुए संत मरियम स्कूल के छात्र

पत्रकार – सौरभ मित्तल


डालटनगंज: शहर के प्रतिष्ठित संत मरियम स्कूल हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए ‘पहाड़ों की रानी’ नेतरहाट रवाना हुआ। मेदिनीनगर वन प्रभाग के अटैच ऑफिसर नवनीत बी. आर. एवं अधिकारी लव कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवनीत बी. आर. ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। प्रकृति और समाज के बीच जाकर छात्र जो प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करते हैं, वह उनके मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है। अधिकारी लव कुमार ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि छात्रों का सपना और संकल्प ही उन्हें जीवन की ऊंचाइयों तक ले जाता है।
भ्रमण के मुख्य आकर्षण:
नेतरहाट में सूर्योदय और सूर्यास्त का विहंगम दृश्य।
नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण।
सुगा बांध और मिरचईया फॉल जैसे प्राकृतिक स्थलों का अवलोकन।
विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस यात्रा से विद्यार्थी नई ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ लौटेंगे। मौके पर उप-प्राचार्य एस. बी. शाहा सहित विद्यालय के कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!