Search

February 5, 2026 8:06 am

अज्ञात हाइवा से कुचले जाने पर एक युवक की दर्दनाक मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हिरणपुर (पाकुड़): पाकुड़ -अमड़ापाड़ा लिंक पथ के सिमलढाप गांव निकट शुक्रवार की रात अज्ञात हाइवा से कुचले जाने पर गांव के ही 19 वर्षीय विविन हेम्ब्रम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसको लेकर आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने शनिवार सुबह छह बजे से सड़क जाम कर दिया। वही इसकी सूचना मिलने साथ घटनास्थल पहुंचे हिरणपुर थाना के एएसआई सनातन मांझी , जेना बालुमुचु सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियो ने ग्रामीणों के साथ काफी देर तक वार्ता की। इसके बाद सुबह करीब नो बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। उधर आक्रोशित ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम में डटे हुए थे। मृतक की शव अहले सुबह सड़क में पड़े हुए पाए जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहां मृतक की क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ था। जिसे कोयला ढोने वाले किसी हाइवा ने रात को ही बुरी तरह कुचल दिया था। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व लिट्टीपाड़ा के घघरी गांव की संजली टुडू के साथ हुई थी। जो गांव निकट स्थित किसी पत्थर क्रशर में मजदूरी का कार्य करता था। मृतक की पत्नी व मां पकलु मार्डी ने बताई की रात नो बजे घर मे खाना खाकर क्रशर में ड्यूटी करने के लिए निकला था। सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि वाहन से कुचले जाने पर मौत हो गई है। इस घटना को लेकर परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था। घटनास्थल पहुंचे पुलिस द्वारा काफी देर तक स्वजन व ग्रामीणों से वार्ता किया। ग्रामीण बिना मुआवजे को शव को सौपने के लिए इंकार कर दिया था , पर एएसआई सनातन मांझी के समझाने बुझाने पर शव को पुलिस के हवाले किया गया। वही सड़क जाम को आक्रोशित ग्रामीणों ने नही हटाया। जिसकारण सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में वाहनों की कतार लगी रही। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था। वही कोल कम्पनी से कोई पदाधिकारी ग्रामीणों से वार्ता के लिए नही पहुंचा था।

img 20260131 wa00198166176063914917967
img 20260131 wa00205081112395656154566

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर