पाकुड़। मालगोदाम यार्ड के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पोल संख्या 152/09 के पास पटरियों के बीच पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेल पीपी ले आई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव को सुरक्षित रखा गया है और रविवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जीआरपी थाना प्रभारी प्रीतम रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत होता है। शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। नियमानुसार पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।
Also Read: राष्ट्रपति करेंगी डीसी मनीष कुमार को सम्मानित, पाकुड़ बना बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट 2025.






