Search

February 11, 2026 7:55 am

मनरेगा दिवस पर डीसी ने श्रमिकों को बांटी सामग्री, बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मनरेगा दिवस के अवसर पर सोमवार को तोड़ाई पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित हुई। जहां उपायुक्त मनीष कुमार ने मनरेगा में 100 दिन कार्य किये श्रमिको के बीच टोकरी , गमछा व खुरपी का वितरण किया। उपायुक्त ने स्लोगन मनरेगा से विश्वास , रोजगार से विकास कहते हुए उपस्थित सभी मनरेगा कर्मी , श्रमिक , पंचायत जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनरेगा आपकी योजना है , इसका लाभ आप ले। आपकी जिम्मेवारी है कि किस तरह की योजनाओं से लाभ ले सकते है। जिससे कि क्षेत्र का भी पहचान बढ़े। हिरणपुर में उगाए गए आम सऊदी अरब में बिक्री हो रही है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सभी लाभुको को जिम्मेवारी के साथ कार्य को करना है। सभी लोग बच्चो को शिक्षा अवश्य दे , शिक्षा से ही बच्चो की सर्वांगीण विकास हो पायेगा । इसलिए सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़े ।सखिमण्डल की दीदियों को भी आगे आकर वृहत रूप से कार्य करना होगा। जगह की असुविधा को देखते हुए सभी पंचायतों में दीदी सखी रिसोर्स सेंटर निर्माण का स्वीकृति दी गई है। जो कार्य प्रगति में है। उन्होंने श्रमिको के बीच जॉब कार्ड का वितरण करते हुए आगे कहा कि तिथि भोजन को लेकर सभी विद्यालयों में हर माह केक की क्रय की जा रही है। यदि सखिमण्डल द्वारा इसे बनाया जाय तो आर्थिक लाभ मिलेगा। झारखण्ड सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि श्रमिको को सौ दिनों की रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी मतियुर रहमान , बीपीओ ट्विंकल चौधरी , मुखिया तेरेसा टुडू , पंचायत सचिव मीनू कुमारी , जेई परेश भारती आदि उपस्थित थे।

img 20260202 wa00222510341080610113221
img 20260202 wa00192662492744197698713

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर