Search

February 4, 2026 11:00 pm

शॉकपिट में डूबा मासूम, डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत से गांव में मातम।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बुधवार को गोविंदपुर गांव में घर निकट बनाये गए शॉकपिट की पानी मे डूबने से विकास पण्डित के एकमात्र पुत्र डेढ़ वर्षीय केशव पण्डित की मौत हो गई। पीड़ित परिवार के घर निकट अपने स्तर पर एक कच्चा शॉकपिट बनाया हुआ है। जो करीब डेढ़ फीट गहरी है। जिसमे घरो की गंदी पानी का जमाव रहता है। नन्हा बच्चा आहिस्ता आहिस्ता चल फिर रहा था। सुबह करीब 10 बजे बच्चे की मां प्रीति कुमार घर के आंगन में काम कर रही थी , वही बच्चा आंगन में खेल रहा था। इस बीच बच्चा चलते चलते कच्ची शॉकपिट में जा गिरा। जो घर के लोग जान नही पाया। पड़ोसी द्वारा शॉकपिट में बच्चे को गिरा देख तुरन्त उसके मां को सूचना दिया। स्वजनों द्वारा बच्चे को पानी से निकालकर आननफानन में इलाज के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई। बच्चे के पिता ने बताया कि वह हिरणपुर बाजार स्थित एक दुकान में मजदूरी करने गया था कि घर निकट बनाये गए कच्ची शॉकपिट के पानी मे डूबने से बच्चे की मौत हो गई।

img 20260204 wa0087299285516158997833
img 20260204 wa00886500969709503308945
फाइल फोटो

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर