Search

February 11, 2026 7:55 am

शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी, बालिका शिक्षा और सत प्रतिशत उपस्थिति पर फोकस।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र में पश्चिमी क्षेत्र के शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीपीओ आतिश भट्टाचार्य ने की। बैठक में बीपीओ ने संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन बालिका शिक्षा पर विशेष कक्षा संचालित करने को कहा। इस दौरान छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले गुप्त रोगों की जानकारी देने और उससे बचाव के उपाय समझाने का निर्देश दिया गया। बीपीओ ने बच्चों की प्रतिदिन 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके लिए 10 फरवरी को सभी विद्यालयों में अभिभावक बैठक आयोजित कर शिक्षा के महत्व की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। साथ ही नियमित रूप से स्कूल नहीं आने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। बैठक में विद्यालय के कक्षों और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बच्चों के बीच फाइलेरिया की दवा खिलाने को लेकर चर्चा की गई। शिक्षकों को बच्चों के माध्यम से अभिभावकों तक फाइलेरिया दवा से जुड़ी जानकारी पहुंचाने को कहा गया।
बैठक में सीआरपी और बीआरपी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर