Search

February 11, 2026 6:24 am

खबर का असर: बाइक स्टंटबाज के खिलाफ चला जिला परिवहन विभाग का डंडा, 2 दबोचे गए, वसूला गया जुर्माना।

पाकुड़/ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पाकुड़ में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। शुक्रवार शाम नगर थाना क्षेत्र के सिद्धू-कानू पार्क स्थित VIP रोड पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टंट करते पकड़े गए दो बाइक चालकों पर मौके पर कार्रवाई की गई, वहीं नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 28 दोपहिया वाहन चालकों से 37,850 रुपए का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी और यातायात प्रभारी राकेश रंजन के नेतृत्व में चले इस अभियान में करीब 30 से 40 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, प्रेशर हॉर्न, ओवरलोडिंग, अतिरिक्त लाइट और वाहनों में अवैध छेड़छाड़ जैसे मामलों की सघन पड़ताल की गई। कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि VIP रोड पर स्टंट और लापरवाही से ड्राइविंग दुर्घटनाओं को न्योता देती है, ऐसे मामलों में आगे भी जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। यातायात प्रभारी राकेश रंजन, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अमित कुमार राम सहित पुलिस बल के जवान।

img 20260206 wa02635918719995991350017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर