Search

February 11, 2026 9:31 am

‘सम्पूर्णता अभियान–2.0’ के तहत मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी कैम्प, मजदूरी भुगतान होगा आसान और पारदर्शी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)आकांक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा अंतर्गत बाॅडू पंचायत में शनिवार को सम्पूर्णता अभियान–2.0 के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनरेगा से निबंधित मजदूरों का एक ईकेवाईसी सुनिश्चित करने हेतु विशेष कैम्प लगाया गया, ताकि पात्र लाभुकों को समयबद्ध रूप से मजदूरी भुगतान एवं योजनाओं का लाभ मिल सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ईकेवाईसी प्रक्रिया पूर्ण होने से मजदूरों को पारदर्शी एवं निर्बाध रूप से मजदूरी भुगतान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा समाप्त होगी। उन्होंने उपस्थित मजदूरों से कैम्प का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।वहीं जिला स्तर से उपस्थित परियोजना पदाधिकारी मोतिऊर रहमान ने कहा कि सम्पूर्णता अभियान–2.0 का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। मनरेगा मजदूरों का ईकेवाईसी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कार्य और भुगतान प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।कार्यक्रम में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, मुखिया, पंचायत सचिव जाफरान अंसारी एवं रोजगार सेवक लालू रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने कैम्प के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।कैम्प के दौरान बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूरों का ईकेवाईसी सफलतापूर्वक किया गया, जिससे मजदूरों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे लाभकारी बताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर