Search

February 12, 2026 6:15 pm

रदीपुर ओपी क्षेत्र से महिला अगवा, पति ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

एस कुमार

महेशपुर- रदीपुर ओपी क्षेत्र में एक महिला को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर महेशपुर थाना में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया है. वही पीडीत व्यक्ति रदीपुर गांव निवासी विश्वजीत डोम ने स्थानीय थाने में दिए गए लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी बिनीता देवी (काल्पनिक नाम) को गांव के ही राजु शेख ने बीते 03 फरवरी 2026 को अहले सुबह साढ़े चार बजे करीब घर से भगाकर ले गया है. जिसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी को काफी खोजबीन की. लेकिन कहि पता नहीं चल पाया. पीडीत ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत कर एक व्यक्ति के खिलाफ थाना कांड संख्या 12/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर