Search

February 11, 2026 11:55 pm

गर्मी से पहले बिजली राहत की तैयारी, विधायक के निर्देश पर निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन का निरीक्षण।

पाकुड़। विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुधार को लेकर विधायक निसात आलम लगातार सक्रिय हैं। बुधवार को उनके निर्देश पर सदर प्रखंड की पंचायत उदयनारायणपुर अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विधायक प्रतिनिधि गजनीफर इमाम उर्फ छोटू, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक और जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन मौजूद रहे। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक है, ऐसे में पावर सब स्टेशन का कार्य जल्द पूरा कर चालू किया जाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर सब स्टेशन चालू होने से क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी।

img 20260211 wa00263751287463532742613
img 20260211 wa0025288051610971052029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर