Search

February 12, 2026 11:46 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गांव-गांव पहुंची विधायक, इशाकपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन कर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद।

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने गुरुवार को सदर प्रखंड अंतर्गत इसकपुर पंचायत सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने मणिरामपुर पंचायत में नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूर शहर न जाना पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के हर पंचायत में बुनियादी सुविधाएं चरणबद्ध तरीके से मजबूत की जाएंगी। दौरे के क्रम में विधायक ने सड़क, पेयजल, आवास और रोजगार से जुड़ी समस्याओं की भी जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन की अहम बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम, जिप उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक दास, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, जिला महासचिव मोनिता कुमारी, मिर्जहान विश्वास, मुखिया मोजिबुर रहमान, पंचायत अध्यक्ष खुरर्शीद आलम, जोहर शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20260212 wa00201785288057531934404
img 20260212 wa00193408977282459388631

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर