Search

March 3, 2026 10:07 am

डीसी ने खुद दवा खाकर दिलाई फाइलेरिया-मुक्ति की शपथ।

महेशपुर प्रखंड में अभियान की शुरुआत, लोगों से बोले— दवा खाइए, बीमारी भगाइए।

एस कुमार

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बाबूदाहा पंचायत में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम सह पंचायत दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाकर ग्रामीणों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया और जिले को फाइलेरिया-मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना इस बीमारी को खत्म करना संभव नहीं है। उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की कि वे खुद दवा लें और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों को भी दवा जरूर खिलाएं। उन्होंने कहा कि जैसे टीकाकरण से कई बीमारियां खत्म हुईं, वैसे ही सामूहिक दवा सेवन से फाइलेरिया भी समाप्त किया जा सकता है। जिले की कई पंचायतें स्वच्छता, स्वास्थ्य और टीकाकरण जैसे मानकों पर अच्छा काम कर रही हैं, आगे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की हर पंचायत में अभियान चल रहा है। जब तक सभी पात्र लोग दवा नहीं लेंगे, बीमारी खत्म नहीं होगी। यह रोग मच्छरों से फैलता है। एक साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़कर बाकी सभी के लिए दवा सुरक्षित है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पीडीएस के जरिए भी लोगों को दवा सेवन के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब राशन वितरण में 4G ई-पॉस मशीनें दी गई हैं, जिससे व्यवस्था तेज और पारदर्शी हुई है। जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि दवा सुरक्षित है। दवा लेने के बाद हल्की परेशानी होना सामान्य है, यह दवा के असर का संकेत है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने पंचायत प्रतिनिधियों, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वयं सहायता समूहों से घर-घर जाकर लोगों को दवा लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में मुखिया, स्वास्थ्य कर्मी, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20260213 wa00333038467382049253592
img 20260213 wa00302400605017326370216

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर