Search

March 31, 2026 10:07 am

मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण, 17 पंचायतों की जनसुनवाई में उठे सवालों पर ज्यूरी ने दिए निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम अंतर्गत शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की चालू, कार्यरत एवं पूर्ण योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई से अग्रसारित मुद्दों पर प्रखंड स्तर पर विस्तृत सुनवाई की गई।प्रखंड स्तरीय ज्यूरी सदस्यों ने संबंधित अभिलेखों एवं साक्ष्यों का गहन अवलोकन कर मामलों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए।इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय ज्यूरी में प्रमुख मरांगबीटी बेसरा, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, उज्जवल सरकार,शंकर दास, अनंत मंडल,जन्मेजय बाऊरी, शंकर मुर्मू उपस्थित रहे। ज्यूरी सदस्यों की उपस्थिति में सभी बिंदुओं पर विधिवत जनसुनवाई की गई।उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास , सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुड सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करना रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!