Search

March 6, 2026 1:53 am

फाइलेरिया मुक्त बनाने की मुहिम तेज, बाबूदाहा से जागरूकता रथ रवाना

पाकुड़ | जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत शुक्रवार को महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रथ को उपायुक्त मनीष कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रवाना किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया रोधी दवा सेवन अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर लोगों को फाइलेरिया बीमारी, उसके दुष्परिणाम और बचाव के तरीकों की जानकारी देगा, ताकि अधिक से अधिक लोग दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन सामूहिक दवा सेवन से इससे बचाव संभव है। दवा पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं दी जाएगी। उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की कि वे स्वयं दवा लें और अपने परिवार व पड़ोसियों को भी दवा सेवन के लिए प्रेरित करें, ताकि जिला जल्द से जल्द फाइलेरिया मुक्त बन सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर