उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।
पाकुड़ जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन की समीक्षा हेतु उपायुक्त मनीष कुमार ने पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
Related Posts

ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा संचालित “ट्रांस कैफे” का उपायुक्त एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने किया उद्घाटन




