हर कदम पर साथ है झारखंड मुक्ति मोर्चा,उपासना मारंडी।
एस कुमार
महेशपुर। प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलियापोखर में झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता जुनास टुडू की पत्नी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुखद सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शोक-संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं। उपासना मरांडी ने जुनास टुडू और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही भरोसा दिलाया कि झामुमो परिवार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग करेगा। बताया गया कि दिवंगत महिला अपने पीछे मात्र तीन दिन का नवजात शिशु छोड़ गई हैं। मां के साये से वंचित हुए इस मासूम के भविष्य को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं। इस दौरान पूर्व युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, ग्राम प्रधान जुलियस मुर्मू, मास्टर अनिल मुर्मू, सिल्वानती हेम्ब्रम, राजीव, राजेश, इलियास टुडू सहित झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related Posts

ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा संचालित “ट्रांस कैफे” का उपायुक्त एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने किया उद्घाटन





