रामगढ़। गुप्त सूचना के आधार पर आज गुरुवार को रामगढ़ जिला उत्पाद विभाग एवं रांची जिला उत्पाद विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से रामगढ़-रांची सीमा पर पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाटांड़ स्थित श्मशान रोड के समीप छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान दोनों जिलों की सीमा के पास स्थित एक निर्माणाधीन एस्बेस्टस शीट वाले मकान से भारी मात्रा में शराब पैकेजिंग से संबंधित सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में विभिन्न ब्रांड के शराब की खाली बोतलें, बोतलों पर चिपकाने हेतु ब्रांड लेबल, खाली कार्टन, कार्टन सील करने वाला टेप एवं एक पंचिंग मशीन शामिल हैं।

रामगढ़ उत्पाद बल द्वारा बरामद सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया गया है। मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जब्त प्रदर्श :-
Also Read: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Royal Challenge व्हिस्की 180 ml की खाली PET बोतल – 80 पेटी
- Black Dog व्हिस्की 180 ml की खाली PET बोतल – 59 पेटी
- Signature व्हिस्की 180 ml की खाली PET बोतल – 1 पेटी
- Royal Challenge / Black Dog / Imperial Blue के बोतल लेबल – 15 बंडल
- बोतल के ढक्कन – 5 पेटी
- पंचिंग मशीन – 1 नग
- खाली कार्टन – 15 बंडल
- पेटी सील करने हेतु टेप – 4 पेटी
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण, पैकेजिंग एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







