Search

March 3, 2026 12:09 am

ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाकर वसूला गया जुर्माना।

जिला प्रशासन के निर्देशों के आलोक में डीटीओ मिथिलेश कुमार के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस बल ने मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहीरग्राम मोड़ के समीप ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल ₹19,150 का जुर्माना वसूला गया।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर