Search

April 20, 2026 1:25 pm

पुलिस ने ओवरलोड गिट्टी लदा बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर को किया जब्त।

हिरणपुर थाना की गश्ती टीम ने एक बिना नंबर प्लेट के सोनालिका ट्रैक्टर को पकड़ा, जिस पर क्षमता से अधिक गिट्टी लदी हुई थी। गश्ती दल ने इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी विनय कुमार को दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर उक्त ट्रैक्टर को थाना लाकर जब्त किया गया।
मामले में कानूनी प्रावधानों के तहत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!