Search

March 4, 2026 12:49 am

होली को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को कड़ा संदेश।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा को लेकर मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में निकला यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, मोंगला बांध, सिद्धू-कानू चौक, भगत टोला सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से गुजरा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस की मौजूदगी से बाजार और मोहल्लों में सुरक्षा का माहौल नजर आया।
मार्च से पूर्व थाना प्रभारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, अफवाह या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी के साथ दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चौकीदार शामिल थे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है और लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना की है।

img 20260303 wa00211093031218377813847
img 20260303 wa00226530563695249774109

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर