Search

April 23, 2026 8:10 am

कुजू थाना अंतर्गत रांची रोड के एक निर्माणधीन मकान में लगी भीषण आग

अक्षय कुमार

कुजू। रामगढ़ जिला के कुजू थाना अंतर्गत रांची रोड स्थित एक निर्माणअधीन मकान में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक भीषण आग लग गई। यह आग वृंदावन अस्पताल के ठीक सामने लगी। इस भीषण आग की चपेट में मकान परिसर में रखें अथवा लगा शटरिंग का सामान सहित अन्य सामग्री जलकर कुछ ही मिनट में खाक हो गई।

रांची रोड में लगी भीषण आग

रामगढ़ थाना द्वारा दी गई घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची किंतु आग पर काबू पाने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा। तब तक आग ने अपना मंजर पेश कर दिया था। यह भयंकर दृश्य देखकर आसपास के निवासी थर-थर अपने लगे। हर कोई अपने घर को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ता नजर आया। कोई पाइप के माध्यम से तो कोई बालटी के मध्यम से आग बुझाने की कोशिश करने लगा।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

फायर ब्रिगेड के आने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत के साथ ली। स्थानीय लोगों द्वारा कुजू एवं रामगढ़ थाना को सूचना दी गई। पहले रामगढ़ थाना दलबल के साथ पहुंचा वहीं बाद में कुजू थाना भी मौके पर पहुंची और आग से नुकसान का जायजा लिया। लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड के पास आवश्यक उपकरण एवं पानी का प्रेशर ना होना चिंता का विषय है। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी। वहीं दोनों थाना के पुलिस मौके पर पहुंचे हुए थे।

घटनास्थल

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!