पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 41/26 दिनांक 08 मार्च 2026 के प्राथमिक अभियुक्त मोहन पहाड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मोहन पहाड़िया, पिता संग्राम पहाड़िया, ग्राम घाघ, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 337(2), 142, 351(1), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के प्राथमिक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




