Search

March 10, 2026 1:20 am

पचुवाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक में विस्थापितों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, खनन-परिवहन ठप।

​अमड़ापाड़ा/पाकुड़ – अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ‘अनुश्रवण एवं नियंत्रण कार्य समिति’ के बैनर तले सोमवार से पचुवाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन और परिवहन कार्य अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दिया गया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में प्रभावित और विस्थापित ग्रामीण शार प्रोजेक्ट के गेट नंबर-1 पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए हैं। समिति ने इस बंदी की लिखित सूचना 28 फरवरी को ही जिला और पुलिस प्रशासन को दे दी थी। ​आंदोलनकारी ग्रामीणों की मुख्य मांगों में विशनपुर मौजा की खनन की जा चुकी जमीन का समतलीकरण, क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल, प्लस टू उच्च विद्यालय की स्थापना और स्थानीय युवाओं को योग्यता के आधार पर नियोजन व बेहतर वेतनमान देना शामिल है। धरने में विशनपुर, सिंगदेहरी, डागापाड़ा और धमनीचुआ समेत कई गांवों के ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

Also Read: E-paper 09-01-26
img 20260309 wa00588706076286954646996
img 20260309 wa00575439581392750282375

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर