Search

March 11, 2026 11:22 am

सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी नरसिंहपुर–पथरा की जमीन पर सौदेबाजी की सुगबुगाहट! क्या सक्रिय हो गए भू-माफिया?


चैनपुर:पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नरसिंहपुर–पथरा क्षेत्र की विवादित भूमि को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मथुरादोहरी एवं अन्य से जुड़ी बताई जा रही इस जमीन को एग्रीमेंट के आधार पर बेचने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जबकि इस भूमि से संबंधित मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले को लेकर चैनपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) को कई बार लिखित आवेदन दिया जा चुका है। वर्तमान सीओ प्रदीप कुमार दास को भी इस संबंध में आवेदन सौंपा गया है, ताकि विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार के लेन-देन को रोका जा सके।


सूत्रों का दावा है कि हाल ही में संध्या बेला के दौरान दो कथित भू-माफिया वहां पहुंचे थे और जमीन का मुआयना किया था। अब अचानक यह सूचना सामने आ रही है कि उक्त भूमि को दशमलव-दशमलव हिस्सों में बांटकर एग्रीमेंट के माध्यम से कुछ लोगों के बीच बेचने की तैयारी चल रही है।
इस पूरे मामले में स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कहीं न कहीं बड़े प्रभावशाली लोगों का भी दबदबा दिखाई दे रहा है, जिसके कारण मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। हालांकि अभी तक किसी का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण से जुड़े नामों का खुलासा जल्द किया जा सकता है।
अब सवाल यह उठता है कि जब मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, तब भी यदि जमीन की सौदेबाजी की कोशिश हो रही है तो प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करेगा।

Also Read: E-paper 11-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर