पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। गोपीनाथपुर, बागजोबड़ा मुख्य सड़क सहित विभिन्न स्थानों पर एएसआई बाबुधन मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया वाहनों की जांच की।
अभियान के दौरान वाहन चालकों के कागजात, डिक्की और हेलमेट की जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट चलने वालों को सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। एएसआई बाबुधन मुर्मू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाएं। जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस या अन्य आवश्यक कागजात नहीं मिले, उनकी गाड़ियों को मौके पर रोक लिया गया। बाद में कागजात प्रस्तुत करने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।





