Search

March 21, 2026 9:01 pm

धार्मिक टिप्पणी पर भड़के रघुवर दास, हेमंत सोरेन को घेरा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया।पाकुड़ परिसदन में मीडिया से बातचीत के दौरान रघुवर दास ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है और यह समझ से परे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिरों में पूजा-अर्चना करते नजर आते हैं, ऐसे में इस तरह की बयानबाजी विरोधाभासी और दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री अपने मूल मार्ग से भटक गए हैं। इसके साथ ही रघुवर दास ने राज्य सरकार के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में विकास के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं और सरकार निष्क्रिय नजर आ रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर