Search

July 5, 2026 8:59 am

मंदिर के स्थापना को लेकर रामभक्त सेवा दल ने मनाया श्री राम जन्मोत्सव

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रामभक्त सेवा दल की ओर से गुरुवार को श्रीराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हरिणडूबा के पहाड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्थानीय पहाड़िया लोगो की सहयोग से भव्य श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण की नींव रखी गई । कार्यक्रम के तहत काफी संख्या भगवा वस्त्र पहने रामभक्त तोड़ाई से खजुरडांगा होते हुए हरिणडूबा पहुंचे । जहां भगवा ध्वज थामे राम भक्तो ने श्रीराम की गगनभेदी जयकारा लगाते हुए कई गांवों की परिक्रमा किया गया । इसके बाद हरिणडूबा पहाड़ में भव्य मंदिर की निर्माण को लेकर मन्त्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई व विधिवत प्रतिमा का स्थापना किया गया। आयोजक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि संगठन के द्वारा व स्थानीय पहाड़िया समुदाय के ग्रामीणों के सहयोग से पहाड़ में भव्य श्री राम जानकी हनुमान मंदिर के निर्माण को लेकर आज नींव रखा गया ,जो विधिवत यहां के ग्रामीणों के द्वारा पूजा अर्चना के साथ मूर्ति का स्थापना किया गया। इस जगह पर आज से भव्य मंदिर के निर्माण में जुटेंगे रामभक्त। इस कार्यक्रम को लेकर सभी का सहयोग मिला ।कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्षा सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल,दुलाल सिंह, जिला अध्यक्ष परतन भगत, कुंदन सिंह , विजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!