Search

March 27, 2026 1:52 am

पति की हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन महिला कैदी की जेल में मौत

पाकुड़ मंडल कारा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पति की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में बंद विचाराधीन महिला कैदी संझली हेंब्रम की बाथरूम में मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संझली हेंब्रम अपने पति झुन्नू हांसदा की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में थी। इसी वर्ष फरवरी में कोलाजोड़ा गांव में झुन्नू हांसदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसके बाद मृतक की बहन ने संझली हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जेल प्रशासन ने कैदी की मौत के बाद नियमानुसार जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर