Search

March 30, 2026 10:55 pm

खाद्यान्न आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर उठाव और पारदर्शी वितरण के सख्त निर्देश

पाकुड़। मई और जून 2026 की खाद्यान्न आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अप्रैल से जून तक के खाद्यान्न के अग्रिम उठाव, परिवहन और वितरण की तैयारियों की गहन समीक्षा हुई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खाद्यान्न का अग्रिम उठाव हर हाल में समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। परिवहन व्यवस्था को मजबूत रखने और तय समय सीमा के भीतर खाद्यान्न को सभी केंद्रों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। अभिषेक कुमार सिंह ने साफ कहा कि लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वितरण प्रणाली में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक गोदाम प्रबंधक, लिफ्टिंग इंचार्ज, पीईजी, डिपो मैनेजर, डीएसडी, ट्रांसपोर्टर और प्रखंड ऑपरेटर जुड़े रहे। सभी को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर