Search

August 26, 2026 3:33 pm

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा औचक जांच अभियान, निरीक्षण के दौरान शालीमार स्वीट्स में 40 लीटर एक्सपायर्ड दूध पाया गया

अक्षय कुमार

रामगढ़। उपायुक्त, रामगढ़ के निर्देशानुसार आगामी त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग रामगढ़ के द्वारा विभिन्न होटल का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सुभाष चौक स्थित न्यू पूनम स्वीट्स और शालीमार स्वीट्स आदि का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शालीमार स्वीट्स से मोती चूर के लड्डू और न्यू पूनम स्वीट्स से पेड़ा का नमूना संग्रह किया गया। नमूना लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला नामकुम भेजा गया।

img 20260825 wa01995795676737042560400
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चलाया जाँच अभियान

निरीक्षण के दौरान शालीमार स्वीट्स में 40 लीटर एक्सपायर्ड दूध पाया गया जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा सख्त निर्देश – सभी होटल संचालक को नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए गए। उचित गुणवत्ता पूर्ण सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। सभी प्रतिष्ठानों को निर्देश दिया गया कि किसी भी कीमत में एक्सपायर्ड सामग्री का प्रयोग नहीं करना है।

img 20260825 wa01976927514795723872990

सभी प्रतिष्ठानों के सम्बन्धित दस्तावेज की जांच किया गया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल थें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!