Search

March 30, 2026 11:11 pm

एचपीवी वेरिफिकेशन कक्ष का शुभारंभ, किशोरियों को लगाया गया टीका।

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में सोमवार को एचपीवी वेरिफिकेशन कक्ष का विधिवत शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभिभावकों और किशोरियों को टीकाकरण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। एचपीवी टीकाकरण अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका अवश्य दिलवाएं और इस अभियान को सफल बनाएं। वहीं, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा ने भी लोगों से जागरूक रहने और टीकाकरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह टीकाकरण अभियान आगामी तीन माह, यानी जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र की सभी पात्र किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

img 20260330 wa00264923052345619122171
img 20260330 wa00252771028742152121623

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर