Search

August 26, 2026 5:15 pm

HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू, किशोरियों को सर्विकल कैंसर से बचाने की पहल।

पाकुड़िया। बेटियों को सर्विकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में HPV वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत किशोरियों को HPV वैक्सीन दी जा रही है, जो इस गंभीर बीमारी से बचाव में कारगर मानी जाती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भारत भूषण भगत ने जागरूकता बढ़ाते हुए कहा कि हर किशोरी के लिए यह टीका बेहद जरूरी और जीवन रक्षक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण के लिए जरूर लाएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारी के खतरे को कम किया जा सके। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य केंद्र की ओर से किशोरियों के बीच फल और जूस का वितरण भी किया गया, जिससे उनमें सकारात्मक संदेश और उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर प्रभात दास, जीएनएम जोशना मुर्मू, एएनएम बबीता कुमारी, अलख निरंजन और राजकुमार ठाकुर समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। फिलहाल यह अभियान सरकारी निर्देशों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!