Search

April 7, 2026 11:00 pm

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

पाकुड़। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पाकुड़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ जीवन शैली एवं योग” विषय पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में सचिव रूपा वंदना किरो, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा, आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस.के. झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मो. फहीम अख्तर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड.एच. विश्वास ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन ही समृद्ध जीवन की आधारशिला है।
सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि बदलते परिवेश, प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से नियमित योग, संतुलित आहार और जंक फूड से दूरी बनाने की अपील की। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रूपा वंदना किरो ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन ही जीवन की वास्तविक खुशियों का आधार है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ कानूनी अधिकारों और जागरूकता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया तथा नवविवाहित दंपतियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत “नई पहल किट” भी प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

img 20260407 wa00291660988939040274909
img 20260407 wa0028541682378818059804

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!