Search

April 9, 2026 1:47 am

बिजली चोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 11 पर केस

पाकुड़। जिले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। एंटी पावर थेफ्ट टीम ने मंगलवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 11 लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पकड़ा। सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सहायक विद्युत अभियंता (शहरी) गिरिशारी सिंह मुंडा और सहायक विद्युत अभियंता (ग्रामीण) आलोक केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम ने फतेहपुर, नवादा और ईलामी क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों में मीटर बाईपास कर सीधे बिजली ली जा रही थी, जबकि कुछ लोग एलटी लाइन में ‘टोका’ लगाकर चोरी करते पाए गए। फतेहपुर चंद्रपाड़ा में अब्बास शेख, अली शेख, सदाकाश शेख, जहांगीर शेख और फरामाउल खलील को पकड़ा गया। नवादा में एकरामुल शेख, जलाउद्दीन शेख, मैयमुल शेख और अब्बास अली के खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं ईलामी में असफाक शेख और उमर फारूक पर भी केस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार इस तरह की चोरी से हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। छापेमारी टीम में पतरास हांसदा, विजय कुमार महतो, मुकेश कुमार चौधरी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने साफ किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!