पाकुड़: आजसू पार्टी ने संगठन विस्तार को लेकर पाकुड़ जिले में अहम नियुक्ति की है। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रणव कुमार साह को युवा आजसू का जिला प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने अधिसूचना जारी की। जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रणव कुमार साह एक सक्रिय और जुझारू युवा नेता हैं, जिनके नेतृत्व में जिले में युवा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वे अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे और जन समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वहीं, नव नियुक्त जिला प्रभारी प्रणव कुमार साह ने केंद्रीय नेतृत्व और जिला अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी निष्ठा से काम करेंगे।






