Search

April 10, 2026 12:35 am

मतदाता सूची सुधार को लेकर विधायक निसात आलम का सख्त अल्टीमेटम, बोले—हर बूथ पर शत-प्रतिशत शुद्धता जरूरी।

पाकुड़। विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने के तहत गुरुवार को विधायक निसात आलम ने सदर प्रखंड के इलामी पंचायत स्थित सिरसाटोला (दक्षिण टोला) में प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया। विधायक ने बूथ लेवल एजेंट (BLA) और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ सीधा संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती सही और सटीक मतदाता सूची पर निर्भर करती है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत यदि किसी मतदाता के नाम, उम्र या अन्य विवरण में त्रुटि है, तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय रहकर हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में सुनिश्चित करें। साथ ही ग्रामीणों से अपील की कि वे खुद भी अपनी मतदाता जानकारी की जांच करें और किसी भी सुधार के लिए संबंधित BLO से संपर्क करें, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, हॉबी शेख, फिरोज शेख, सहजन शेख, पंचायत अध्यक्ष मोतीउर रहमान, शेराजुल अंसारी, साईबुर शेख, सानू शेख, मिर्जहान विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि अजमल शेख और युवा प्रखंड अध्यक्ष नसिम आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

img 20260409 wa0059817009011041479314
img 20260409 wa00607062730762178761987

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!