Search

April 10, 2026 2:08 am

लाखों की गार्डवाल में खेल! बिना सूचना पट घटिया निर्माण, जिम्मेदार बेखबर।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा: प्रखंड के पचुवाड़ा पंचायत अंतर्गत बडदाहा गांव में लाखों रुपये की लागत से बन रही गार्डवाल निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि बिना सूचना पट लगाए ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है और इसमें मानकों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण में अवैध गोल बोल्डर और पहाड़ों से निकाले गए कटिंग बोल्डर का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही सीमेंट और बालू की मात्रा भी मानक के अनुरूप नहीं दी जा रही है। बोल्डर की जुड़ाई में भी मसाले की कमी साफ नजर आ रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गार्डवाल निर्माण में हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे यह कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल के पास ही एक स्कूल मौजूद है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं है। इसके बावजूद प्राथमिकता के विपरीत इस तरह के निर्माण कार्य पर खर्च किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं, इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्हें इस योजना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह निर्माण किस मद से कराया जा रहा है।

img 20260409 wa00878165207606059755935
img 20260409 wa00889049822452512301359

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!