Search

April 10, 2026 2:07 am

24 घंटे में 46 वारंट तामील, पुलिस की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

पाकुड़: पुलिस मुख्यालय, झारखंड, रांची के निर्देश तथा पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर 24 घंटे का विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान 7 अप्रैल की मध्यरात्रि से शुरू होकर 8 अप्रैल की मध्यरात्रि तक लगातार जारी रहा।इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए कुल 46 लंबित वारंटों का निष्पादन किया। इनमें जमानतीय, गैर-जमानतीय तथा डिस्ट्रेस वारंट शामिल हैं। अचानक हुई इस सख्त कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के साथ-साथ जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!