Search

April 29, 2026 12:40 am

महीनों से ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में आदिम जनजाति टोला — पढ़ाई ठप, सुरक्षा पर खतरा

पाकुड़ (लिट्टीपाड़ा)। प्रखंड के मौजा गाँडूपरता स्थित बेसरा टोला में रहने वाले आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोग पिछले कई महीनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। टोला का ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है, वहीं जंगली क्षेत्र होने के कारण रात के समय सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को सामूहिक आवेदन देकर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस मांग के समर्थन में काकू पहाड़िया, मुंशी पहाड़िया, चर्मा पहाड़िया, गंगा पहाड़िया, मगोला पहाड़िया, बेसरा पहाड़िया, कालीदास पहाड़िया और नाटा पहाड़िया समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!