Search

September 26, 2026 8:49 pm

जमीनी विवाद में तीर से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पाकुड़। मालपहाड़ी ओपी कांड संख्या 280/25, दिनांक 07/11/2025 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिशनपुर गांव निवासी सैमुएल किस्कू और छुतर किस्कू (दोनों पिता स्व. माताल किस्कू) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूर्व में आपसी जमीनी विवाद को लेकर वादी रमेश मरांडी पर तीर से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 126(2), 117(2), 118(1), 109, 352, 351 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!