Search

April 30, 2026 10:26 pm

अमर शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा व जागरूकता पर दिया गया जोर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड के कुंजबोना पंचायत अंतर्गत गुरसो गांव में 18वीं सदी के महान क्रांतिकारी और भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद तिलका मांझी उर्फ जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का गुरुवार को भव्य अनावरण किया गया। 17 फरवरी 1750 को सिंगारसी पहाड़ में जन्मे तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शिवचरण मालतो, सेवानिवृत्त बैजनाथ पहाड़िया, मदन कुमार, तैमूर जी, मुखिया रामा पहाड़िया, जवरी पहाड़िन, सरदार धर्मराज पहाड़िया, सरदार सिमोन पहाड़िया, सरदार जालेश्वर पहाड़िया, गंगा पहाड़िया सहित अन्य नायबगण शामिल थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने तिलका मांझी के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और आत्मसम्मान का प्रतीक है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे शिक्षा को केंद्र में रखकर अपने बच्चों का भविष्य संवारें। समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!