प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विद्या भारती के तत्वाधान में लिट्टीपाड़ा में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिट्टीपाड़ा के प्रांगण एवं विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में होगा। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल महतो ने दी।प्रधानाचार्य बिमल महतो ने बताया कि कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान संपूर्ण वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित लोगों की ओर से आवश्यक तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।





