Search

June 16, 2026 1:21 am

संगठन मजबूती और SIR तैयारी पर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक।

पाकुड़/साहिबगंज: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अगुवाई में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पाकुड़ विधायक निशात आलम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य फोकस पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में SIR (विशेष पुनरीक्षण) की तैयारियों को लेकर रहा, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए जरूरी रणनीतियां तय की गईं। नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतदाता सूची से किसी भी समर्थक का नाम छूटने न पाए, इसके लिए जमीनी स्तर पर सतर्कता बेहद जरूरी है। इसके साथ ही संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए हर घर तक पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया, ताकि आगामी चुनावी प्रक्रियाओं में कांग्रेस मजबूत स्थिति में रहे।
बैठक में कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, सूर्यकांत शुक्ला, डॉ. तनवीर आलम, एनुअल हक अंसारी और परवेज आलम सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!