राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस ने शुक्रवार को गोपालपहाड़ी गांव से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में न्यायालय भेज दिया गया। जिसमे गांव के ही रामप्रसाद मण्डल व विफल मण्डल है।वर्ष 2022 को बागशिशा पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव अजित हेम्ब्रम के साथ हुई विवाद में मारपीट किया गया था। इसको लेकर न्यायालय में उपस्थित होने को लेकर नोटिश किया गया था , इसके बाद भी दोनों आरोपी न्यायालय में निर्धारित तिथि को उपस्थित नही हुए। इसको लेकर निर्गत वारंट पर पुलिस ने दोनों वारंटी को गिरफ्तार किया गया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेजा गया है।






