अक्षय कुमार
घाटो। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले “जल पखवाड़ा 2026” का समापन गुरुवार को समाप्त हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने हेतु विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।


कार्यक्रम के अंतर्गत जल शपथ, इलेक्ट्रॉनिक बैनर शो, पैरेंट-टीचर मीट, वाद-विवाद, क्विज प्रतियोगिता, सामुदायिक सहभागिता, सेमिनार तथा बाल संसद जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों में कक्षा ग्यारहवीं से आतिश कुमार, ऋषव, सौंदर्या कुमारी कक्षा सातवीं के लावण्या , मृत्युंजय ,शानवी, रिषभ आदि रहे। जिसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व को समझा और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


बताते चले कि विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पखवाड़ा कार्यक्रम का संचालन मेनका कुमारी , पवन कुमार पंडित, एवं सुशांत सिंह के संयोजन में किया गया। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया।





