Search

May 5, 2026 10:17 pm

झारखंड सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी भाजपा, बैठक में जनआंदोलन का ऐलान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़) : मंगलवार को भाजपा मंडल इकाई की बैठक हिरणपुर में आयोजित हुई। जिसमें राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुकुमार मण्डल ने किया। प्रखंड अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के हेमन्त सोरेन की सरकार निकम्मी साबित हुई है। जहां लोग पेयजल , बिजली जैसे मूलभूत समस्याओ से जूझ रहे है। राज्य में विकास ठप्प पड़ा हुआ है। वही जिला मंत्री लक्ष्मी तुरी ने बताया कि इस निकम्मी सरकार के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता सड़को पर उतरेंगे। वही वृहत रूप से जनांदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी रजक , किरण मण्डल , लखन साहा , राजेन्द्र भंडारी , दिशा कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!